बिसरख ब्लॉक परिसर में होमगार्ड विभाग ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।

महेश चन्द्रा संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सम्पूर्ण प्रदेश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज बिसरख ब्लॉक परिसर में जिला होमगार्ड विभाग के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए बिसरख ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे बिसरख गाँव में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिस पर ग्रामवासियों ने फूलों की बौछार कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई।  कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए समाजसेवी ओमपाल प्रधान ने कहा कि राष्ट्रधर्म से बढ़कर कोई धर्म नही होता है। हम कितने ही आधुनिक क्यों न ही जाय हमे अपनी परम्परा व आदर्शो को कभी नही छोड़ना चाहिए। हम अपने बच्चों को आजादी दिलाने वाले नायकों व महापुरुषों के बारे मे बताये व देश के प्रगति में सहयोग करें। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बिसरख ब्लॉक प्रमुख अप्रीतकोर नागर के पति समाजसेवी ओमपाल प्रधान व जिला कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना कम्पनी कमांडर शिवनारायण भाटी,ब्लॉक विकास अधिकारी बीनू सिंह, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अजमेन्द्र नागर, मनोज नागर, रोहताश,बृजपाल आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments