हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक और अनुसूचित मोर्चा की हुई बैठक।

राजेंद्र चौधरी संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गाजियाबाद।
गाजियाबाद। हर घर तिरंगा अभियान विधानसभा संयोजक पं ललित शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक और अनुसूचित मोर्चा की हुई बैठक, शर्मा ने कहा कि लोनी में भव्य और सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान। लोनी के बलराम नगर में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाएं जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा उपाध्यक्ष किसान मोर्चा व अभियान के संयोजक ने दोनों मोर्चों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी। बैठक में दोनों मोर्चाओं के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। पं ललित शर्मा ने कहा यह दोनों मोर्चा अहम है और हर घर तिरंगा अभियान को सफल और भव्य बनाने के लिए रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया है और संगठन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिले के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments