सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रीय यज्ञ, 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी मोहन देव की अध्यक्षता में दुजाना गांव में यज्ञ हुआ संपन्न।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। आर्य समाजी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, सम्पादक दैनिक एवं साप्ताहिक फ्यूचर लाइन टाईम्स ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट ने बताया कि दिनांक प्रातः अगस्त 6/2022 को ग्राम दुजाना निवासी महाराज सिंह आर्य के निवास पर सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रीय यज्ञ, 21 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी मोहन देव की अध्यक्षता में यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के यजमान महाराज सिंह आर्य रहै। यज्ञ कार्यक्रम में रोहित आर्य,अजय आर्य, विक्की आर्य, क्रिस आर्य एवं सत्यानंद आर्य  ने यज्ञ पवित्र ग्रहण किया। सभा को संबोधित करते हुए आर्य विचारक राजस्थान से आये स्वामी मोहन देव ने बताया कि अपने आप को चरित्रवान रखते हुए राष्ट्र की रक्षा कर सकते हैं और संस्कार पर बात करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अच्छे कर्मों से ही महान बनता है इसलिए माता पिता गुरु एवं ईश्वर की आज्ञा का पालन करना चाहिए। आज्ञा केसी होनी कैसी आज्ञाओं का पालन करना चाहिए। ईश्वर भक्त पहलाद के बारे में बताते हुए कहा कि ईश्वर भक्त पहलाद के पिता को अहंकार होने के कारण अपने आप को ईश्वर के समान समझने लगे थे जिस कारण पहलाद से अनेकों बार दबाव डालकर कहा ईश्वर की उपासना छोड़ मेरी उपासना कर क्योंकि मैं ही सर्वोपरि,सर्व व्यापक हूं लेकिन पहलाद ने अपने पिता की आज्ञा को नहीं माना धर्म के संरक्षण के लिए ईश्वर की उपासना पद्धति को आगे बढ़ाया स्वामी ने बताया कि हमें पिता की उचित आज्ञा का पालन करना चाहिए अनुचित आज्ञा को त्याग करना चाहिए। कार्यक्रम में आर्य समाज दुजाना प्रधान ब्रह्मचारी हुकम सिंह आर्य, मास्टर ब्रहम सिंह नागर, इलम चंद नागर, हृदयराम नागर हवलदार, ऋषि पाल नागर, मास्टर मोजी नागर, राजसिंह नागर, राजकुमार आर्य एडवोकेट एडीजीसी सिविल, मास्टर सुनील नागर एडवोकेट बाबा, लीलू आर्य, सुखबीर नागर एडवोकेट, अनिल नागर एडवोकेट, कर्मवीर आर्य संवाददाता दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स, नरेंद्र नागर, विक्की नागर, अजय आर्य, विनय आर्य, सत्यानंद आर्य कृष आर्य आदि आर्य समाजी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments