गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की हुई हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक।


शफी मोहम्मद सैफी दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स संवाददाता ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा। जिला गौतमबुद्धनगर भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष  वर्षा कौशिक  एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी जी की अध्यक्षता में हुई महिला मोर्चा की बैठक। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की  जिसमें जिले की प्रवासी क्षेत्रीय महामंत्री  दीपमाला संतोषी ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नगर, महिला मोर्चा महामंत्री कुमुद श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह,  कोषाध्यक्ष साधना सिसोदिया , कार्यालय प्रभारी राजबाला चौधरी, जिला मंत्री संगीता रावल, जिला मंत्री राजकुमारी शर्मा,  जिला पदाधिकारी गण एवं सभी मंडल अध्यक्ष बहनें की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments