मा0 उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा का किया निरीक्षण।

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर
मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के क्रम में आज मा0 उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा में विशेष संचारी एवं दस्तक अभियान का किया शुभारंभ।


मा0 उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, नोएडा प्राधिकरण के फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव कर्मियों की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में  दिनांक 01 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान तथा 16 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक दस्तक अभियान चलाया जाना है, जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग तथा जिला पंचायत राज विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभागों द्वारा एक जुट होकर जन सामान्य को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक व आवश्यक कार्यवाही संपादित करायेंगे। इसी क्रम में आज मा0 उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी के द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा में विशेष संचारी एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ जनसामान्य एवं विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपेक्षा की गयी कि सभी लोग इस कार्यक्रम को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनायें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर निर्भर है, जो दस्तक अभियान में घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेंगी और क्षेत्र में पाये बुखार के रोगी, संभावित टी बी रोगी, संभावित कोविड रोगी, कुपोषित बच्चों और क्षेत्र में अनावश्यक जल भराव की स्थिति के बारे में सूचना ब्लाॅक अस्पताल में उपलब्ध करायेंगी। उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टाॅलों के साथ-साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। तदोपरान्त उन्होंने आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, नोएडा प्राधिकरण के फागिंग एवं कीटनाशक छिड़काव कर्मियों की जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में डा0ए0के0सिंह निदेशक संचारी रोग उ0प्र0, डा0 सुनील शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 राजेन्द्र सिंह कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, डा0 ललित कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 सुनील दोहरे अपर मुख्य चिकत्सा अधिकारी,  राजेश शर्मा जिला मलेरिया अधिकारी व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य मुख्यालय से आये नोडल अधिकारी डा0ए0के0 सिंह निदेशक संचारी रोग उ0प्र0 लखनऊ ने क्षेत्र में भ्रमण कर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौला एवं सैक्टर-22 पर चलने वाली गतिविधियों की समीक्षा की और सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 

Post a Comment

0 Comments