एनटीपीसी मजदूर संघ (बीएमएस)दादरी की आमसभा मीटिंग वीआरसी दादरी विद्युत संपन्न हुई



मनोज तोमर ब्यूरो चीफ दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर 
गौतम बुद्ध नगर एनटीपीसी दादरी में पधारे भारतीय मजदूर संघ के  केंद्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली )भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सह एडिशनल सेंटर लीडर एनटीपीसी श्री रामनाथ गणेशे जी,का स्वागत आकाश गंगा अतिथि भवन में एनटीपीसी दादरी के महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री वी शिवा प्रसाद जी,उप महाप्रबंधक  संतोष कुमार उपाध्याय एवं उप महाप्रबंधक(ई०आर०) श्री ए के घिल्डियाल जी ने किया।भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध एनटीपीसी मजदूर संघ (बीएमएस)दादरी की आमसभा मीटिंग वीआरसी दादरी विद्युत नगर गौतम बुद्ध नगर में हुआ।आम सभा की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष  धर्मवीर सिंह ने की तथा आमसभा का संचालन भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख गाजियाबाद क्षेत्र श्री अमर कान्त सिंह ने किया। एनटीपीसी मजदूर संघ की आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली ) अनुपम  तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सह एडिशनल सेंटर लीडर एनटीपीसी श्री रामनाथ गणेशे जी, हरियाणा प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक कुमार ,भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष  प्रजापति उपस्थित रहे।
आम सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अनुपम जी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने राष्ट्र हित उद्योग हित और श्रमिक हित को आगे रखते हुए आज भारत के प्रथम नंबर का श्रम संगठन है भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी ने कहा था कि आने वाला समय भारतीय मजदूर संघ का होगा और देश में लाल झंडे की जगह भगवा ही भगवा झंडे दिखाई देगा।  उन्होंने बताया कि किसी भी देश का सर्वांगीण विकास सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बिना नही हो सकता इसीलिए भारत माता को परम वैभव शिखर पर लाने के लिए सभी कर्मचारियों को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़ना होगा।आम सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्री रामनाथ गनेशे ने बताया कि  एनटीपीसी लिमिटेड प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के लंबे समय से पेंडिंग मांगो पीआरपी ,प्रमोशन नीति फर्नीचर लोन की माँग नही मानने पर भारतीय मजदूर संघ से जुड़े पूरे देश की सभी यूनियनों ने  प्रबंधन के विरुद्ध ब्लैक बैच, गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन किया उसके बाद प्रबंधन को मजबूर होकर कामगारों के दो वर्षों से रुके हुए पदोन्नति को सुरु कर कामगार कर्मचारियों को इंजीनियर बनाया गया तथा कामगार कर्मचारियों को भी अधिकारी वर्ग की भांति फर्नीचर एडवांस मिलने लगा।
आम सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य के अध्यक्ष  अशोक कुमार ने बताया कि भारत सरकार में वैठे नौकरशाहों की लालफीताशाही की वजह से आज भी कर्मचारियों को न्याय के लिए भटकना पड़ता है।दिल्ली के आसपास एनसीआर क्षेत्र में भी कारखाना मालिकों द्वारा श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ सरकार से माँग करता है के असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों मिनिमम वेज एवं सोशल सिक्योरिटी दिया जाए।
 सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद क्षेत्र विभाग प्रमुख एवं पब्लिक सेक्टर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर कान्त सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ रिस्पॉन्सिव कॉपरेशन में विश्वास करती है। भारतीय मजदूर संघ देश का पहला गैर राजनीतिक संगठन है।केन्द्र मे चाहे किसी भी दल की सरकार हो यदि वह श्रमिक विरोधी कार्य करती है तो मजदूर संघ सड़क से संसद तक उस सरकार का विरोध करता हैं। पब्लिक सेक्टर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि केंद्रीय भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर भारत सरकार की विनिवेश नीति, प्राइवेटाइजेशन नीति के विरोध में 17 नवंबर 2022  पब्लिक सेक्टर के लाखों कर्मचारियों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार के विरूद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में देश के पब्लिक सेक्टर उद्योगों के कर्मचारी, बैंकिंग, बीमा,रेलवे ,पोस्टल,कोल्,स्टील सेक्टर में कार्य करने वाले एक लाख सरकारी कर्मचारी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर सरकार के विनिवेश नीति के विरुद्ध सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। आम सभा के अंत में एनटीपीसी मजदूर संघ (बीएमएस) दादरी की कार्यकारिणी का चुनाव  सुरेंद्र पाल प्रजापति चुनाव अधिकारी ने आमसभा की सर्वसम्मति से घोषित किया जिसमें   दिनेश कुमार सिंह को अध्यक्ष,  अमित सिंह एवं योगेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष,  धर्मवीर सिंह को महामंत्री,  संजय कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री, अनिल कुमार सिंह एवं  सुरेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री एवं कमलेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी दादरी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments