पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरो और श्रमिकों को निःशुल्क वस्त्र किये वितरित।

सुनील गौतम मीडिया प्रभारी फ्यूचर लाइन टाईम्स दिल्ली।
दिल्ली। प्रिंसेस पार्क दिल्ली में संचालित पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में मंडी हाउस सर्कल पर सैकड़ों मजदूरो और श्रमिकों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए और जलपान कराया गया।
पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा शालिनी कांगड़ा ने बताया की हर साल एक मई का दिन अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के नाम से जाना जाता है। इस दिन मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के साथ-साथ मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए यह दिवस बनाया जाता हैं। इसलिए मजदूरों को सम्मान देने के लिए वस्त्र वितरण और जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया हैं।
समाजसेवी आज़ाद कांगड़ा ने कहा कि आज के वस्त्र वितरण और जलपान प्रोग्राम का मकसद मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकना भी है।
समाजसेवी संजय सोना सिंधी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस उन लोगों की याद में मनाया है जिन्होंने अपने खून-पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग के विकास में मजदूरों और कामगारों  की अहम भूमिका होती है।
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम और जलपान कार्यक्रम मे पीपल्स वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा शालिनी कांगड़ा के साथ समाजसेवी श्री आज़ाद कांगड़ा, समाजसेवी संजय सोना सिंधी,कुणाल सोना सिंधी, रेनू कांगड़ा, रामचंद्र, प्राची कांगड़ा, इशिका कांगड़ा और  मयंक कांगड़ा ने बढ़ चढ  की योगदान दिया ।

Post a Comment

0 Comments