हिंदी नव वर्ष के उपलक्ष में दादरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाला गया विराट पथ संचलन।

सुंदरलाल शर्मा मीडिया प्रभारी दादरी फ्यूचर लाइन टाईम्स गौतम बुद्ध नगर।
दादरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दादरी की तरफ से विराट पथ संचलन का आयोजन नव वर्ष के उपलक्ष में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन दादरी के पूर्व अध्यक्ष बृजपाल भाटी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संस्कृत सबसे पुरानी संस्कृति है जिसके रक्षण के द्वारा ही राष्ट्र एवं मानवता रक्षा हो सकती है‌। पथ संचलन में मुख्य वक्ता के रूप में विशाल कुमार उपस्थित रहे। विशाल कुमार ने बताया कि दुनिया की सभी संस्कृति में अपने देश की संस्कृति सर्वोत्तम है। मिस्त्र की सभ्यता,मेसोपोटामिया की सभ्यता, सुमेरिया की सभ्यता, बेबीलोन की सभ्यता, असीरिया की सभ्यता, यूनान की सभ्यता, रोम की सभ्यता जो समाप्त हो चुकी है। सभी सभ्यताओं के अवलोकन करने पर पाया कि जो सभ्यता अपनी संस्कृति से दूर हुई उन सभी सभ्यताओं का निश्चित रूप से पतन हुआ‌। भारतीय संस्कृति सर्वोत्तम संस्कृति है जिसका पालन हमें करना चाहिए । इंग्लिश महीनों के नाम विदेशी राजाओं के नाम पर पड़े हुए हैं हमारी भारतीय संस्कृति लाखों वर्षों से आरंभ होकर आज तक संचालित है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए ‌‌ और कहा कि हमें अपने जन्मदिन एवं विवाह की वर्षगांठ हिंदी महीनों के अनुसार मनानी चाहिए ना की अंग्रेजी महीनों के अनुसार। पथ संचलन में दादरी नगर के 30 सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर के नगर संघ चालक मनीराम, विधायक तेजपाल नागर, राजकुमार आर्य एडवोकेट, ओमवीर आर्य एडवोकेट, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी, रामकुमार वर्मा, योगेश वर्मा, सोमेश गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष दादरी, सुखदेव सिंह अमित कुमार, अमित शर्मा, संसार सिंह, रामनिवास बिधूड़ी सैकड़ों बच्चों एवं युवाओं ने हिंदू नव वर्ष के पथ संचलन में भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments