छठे चरण के लिए सपाईयों ने किया प्रचार



फ्यूचर लाईन टाईम्स मनोज तोमर ब्यरो चीफ गौतम बुद्ध नगर
ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए के बलिया जनपद सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष  में जनसम्पर्क किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त जनता उत्तर प्रदेश में  सत्ता परिवर्तन  कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े लोकलुभावन वायदे कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा   का जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आमजन बुरी तरह से परेशान है। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता कृशान्त भाटी, अवनीश भाटी, रविन्द्र प्रधान, कुलदीप भाटी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments