भारतीय किसान यूनियन अखंड द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय पर बिजौलिया आंदोलन के जनक महान क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की जयंती मनाई


फ्यूचर लाईन टाईम्स मनोज तोमर ब्यरो चीफ गौतम बुद्ध नगर
गौतम बुद्ध नगर भारतीय किसान यूनियन अखंड के तत्वावधान में केंद्र कार्यालय पर महान क्रांतिकारी, राजस्थान केसरी व स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक जी की जयंती मनाई गई। जिसकी जसवीर त्यागी जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह पथिक जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।इस दौरान किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० महेश कसाना ने बताया कि विजय सिंह पथिक देश के महान क्रांतिकारी होने के साथ ही एक अच्छे कवि, लेखक, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी व किसानों के हितैषी थे। पथिक जी ने हमेशा देश के हितों के लिए कार्य किए देश के अंदर सबसे बड़े किसान आंदोलन जो कि बिजौलिया किसान आंदोलन के नाम से प्रसिद्ध है उस आंदोलन में स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने का काम किया सीताराम दास के आग्रह पर विजय सिंह पथिक ने बिजौलिया आन्दोलन का नेतृत्व करना स्वीकार किया। उनके नेतृत्व में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागीरदारों द्वारा यहां के किसानों से कई प्रकार की लाग-बाग वसूली जाती थी और बिजौलिया आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य इन अत्याचारों के विरूद्ध आवाज उठाना था। इस आंदोलन में किसानों की जीत हुई और अंग्रेजों की हार हुई।इस दौरान सतवीर त्यागी सचिन त्यागी बालेश्वर त्यागी मनोज अवाना हेमंत अवाना पवन शर्मा राजवीर कसाना शादी राम प्रधान जय किशन भगत  अनिल कसाना रजनीश गुर्जर अमित नागर प्रभात कसाना भूरे खान रविंद्र गौतम मनोज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments