राज्य महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी ने कलैक्ट्रेट में की महिला जनसुनवाई।

फ्यूचर लाइन टाईम्स।
अलीगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ महिलाओं एवम् बेटियों तक पहुॅचाया जाए।
मा0 सदस्या ने धनीपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का भी किया निरीक्षण।
अलीगढ़ 05 जनवरी 2022 (सू0वि0) मिशन शक्ति फेस-3 के अंतर्गत महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी की अध्यक्षता में पुराने कलेक्ट्रेट के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी उपस्थित पीड़ित महिलाओं को दी गई, जिसमें उनको उनके अधिकारों के बारे में बताया गया और पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं को बताया गया। सदस्या द्वारा हीरा नगर, खैर अंडला, देहली गेट, मीनू की शिकायत पर महिला थाना अध्यक्ष को नियमानुसार तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये। राजनगर कॉलोनी बन्नादेवी की रति शर्मा के साथ महिलाओं के समूह ने जलभराव की समस्या को माननीय सदस्या को फोटो के साथ प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें माननीय सदस्या द्वारा अपर नगर आयुक्त से दूरभाष के माध्यम से बात कर समस्या को निस्तारण  किए जाने के निर्देश दिए। 
महिला जन सुनवाई के दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें दो का निस्तारण मौके पर किया गया अन्य शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए की वे महिलाओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं अन्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, जितना हो सके महिलाओं एवम् बेटियों को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इन योजनाओं के माध्यम से ही हम प्रदेश की महिलाओं एवं बेटियों का विकास कर सकते हैं।                
महिला जन सुनवाई के उपरांत सदस्य मीना कुमारी द्वारा धनीपुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई मौके पर 46 के बच्चे उपस्थित मिले। महिला जन सुनवाई के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला क्षेत्रीय अधिकारी नरेंद्र सैनी, महिला थाना अध्यक्ष सरिता दिवेदी ,महिला एवं बाल विकास विभाग सीडीपीओ प्रीति सिंह चाइल्ड लाइन से नीलम सैनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments