सीटू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक- गंगेश्वर दत्त शर्मा


फ्यूचर लाईन टाईम्स मनोज तोमर ब्यरो चीफ गौतम बुद्ध नगर
 ग्रेटर नोएडा, मजदूर विरोधी लेबर कोडो को रद्द करवाने और मजदूरों की जीविका की बेहतरी के लिए सीटू द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मानी ताऊ एंप्लाइज यूनियन सीटू के कार्यकर्ताओं की बैठक सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर हुई।
 बैठक में मजदूरों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अभियान अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया तथा मजदूर विरोधी प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। उक्त के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को हराने के लिए मजदूर जन अभियान चलाएंगे।बैठक को सीटू गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा महासचिव राम सागर, मानी ताऊ एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष फिरोज खान आदि ने संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments