थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


फयूचर लाईन टाईम्स सुंदर लाल शर्मा मीडिया प्रभारी दादरी
गौतम बुद्ध नगर थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक तमचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, एक कार सैन्ट्रो बरामद ।थाना दादरी पुलिस द्वारा दिनांक 27.01.2022 को हत्या के अभियोग मे वाछिंत चल रहे  अभियुक्त लोकेश पुत्र विपतराम भाटी निवासी ग्राम पल्ला थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को  घटना मे प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर आला कत्ल  मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर मय एक अदद कार सैन्ट्रो नं0 यूपी 16 जैड 7122 के साथ रूपवास गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया हैलोकेश उपरोक्त के द्वारा दिनांक 26.01.2022 को ग्राम  पल्ला से चिटहैरा नहर पर खुद के पिता विपतराम भाटी निवासी ग्राम पल्ला थाना दादरी गौतमबुदनगर उम्र 55 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना दादरी पर मु0अ0स0 61/2022 धारा 302/506 भादवि पंजीकृत है। जिसमे उपरोक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था।  पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके पिता से उसका सम्पत्ति बटवारे का विवाद चल रहा था जिस कारण उसके द्वारा अपने पिता की गोली मारकर हत्या की गयी । 

Post a Comment

0 Comments