हर मतदाता राष्ट्र का भाग्य विधाता है।




 फ्यूचर लाईन टाईम्स मनोज तोमर  ब्यूरो चीफ गौतम बुध नगर 
              संजीव भारद्वाज
गौतम बुद्ध नगर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। 26 जनवरी 1950 को भारत को लोकतांत्रिक देश घोषित किया गया था। लोकतांत्रिक देश में 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार होता है। इसलिए मतदान हमारे लिए बहुत ही अनिवार्य है। हमारा मतदान केवल सरकार ही नही बनाता बल्कि आम नागरिक की प्रगति भी इसके पीछे छिपी होती है। हमारे देश में मतदान को एक पर्व की तरह मनाया जाता है, इस महापर्व के महाकुण्ड में अपने-अपने मतदान की आहुति जरूरी है।मतदान आम नागरिक की सबसे बड़ी छमता होती हैं इसलिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपना श्रेष्ठ प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है।मतदान केवल सरकार बनाने के लिए ही नही अपनी प्रगति के लिए भी करना चाहिए। देश व प्रदेश का नेता चुनने के लिए आम आदमी को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है इसलिए आम आदमी द्वारा मतदान को अपना महत्वपूर्ण कर्तव्य समझते हुए सही प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जिससे देश या प्रदेश को अच्छी सरकार मिल सकें।मतदान के प्रति गाँव हो या शहर सभी को जागरूक होना चाहिये।इस समय उत्तर प्रदेश में चुनावी विगुल बज चुका है अब हमें अपना ईमानदार,स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधि चुनने का वक्त आ गया है।हमे ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए जो हमे अच्छी सरकार दे सकें। इसलिए हर परिस्थिति में घर से बाहर निकल कर लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान की आहुति अवश्य दें।

Post a Comment

0 Comments