अंतरराष्ट्रीय नव वर्ष 2022 सबके लिए हो कल्याणकारी । स्वामी चक्रपाणि महाराज

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा भवन मंदिर मार्ग पर अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी नव वर्ष 2022 के विश्व कल्याण हेतु यज्ञ हवन कर प्रारंभ किया गया तथा परमात्मा से प्रार्थना की गई कि वर्तमान में पूरे विश्व में चल रहे उथल-पुथल और करोना और अनेक वेरिएंट जो आ रहा है जो मानवता के लिए खतरनाक है उससे देश और विश्व जल्द ही बाहर आए तथा सबके जीवन में खुशियां हो सभी स्वस्थ हो सबका जीवन मंगल कारी हो इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले सनातन धर्मी हिंदू हैं हम सबका भला चाहते हैं इसीलिए हम विश्व के कल्याण की कामना करते हैं स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कार्यक्रम के आयोजन करता भारत दर्पण फेडरेशन के अध्यक्ष मां विश्वरूपा जी की प्रशंसा करते हुए कहा की साध्वी जी ने विश्व कल्याण हेतु पिछले वर्ष 108  यज्ञ किया था और उसके बाद वृक्षारोपण तथा अन्य महिलाओं के उत्थान बच्चों को सही संस्कार आदि देने का जो अभियान चलाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है स्वामी  जी ने कहा कि हम आशा करते हैं साध्वी मां विश्वरूपा जी अपने इस सनातन धर्म के उत्थान व समाज कल्याण के अभियान को जारी रखेंगे वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वामी जी ने आशीर्वाद दिया भारत दर्पण फेडरेशन की अध्यक्षा मां विश्वरूपा जी ने  स्वामी चक्रपाणि महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया और धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो विश्व का कल्याण हो हर हर महादेव के गगनभेदी नारे लगाते हुए कहा कि का दिशा निर्देशन हमेशा हमें पूर्व की भाती प्राप्त होता रहे यही मेरी इच्छा है हम सब भारत दर्पण फेडरेशन के कार्यकर्ता जल्द ही स्वामी जी महाराज के प्रेरणा व मार्गदर्शन में पूरे देश में सनातन धर्म के उत्थान हेतु धार्मिक आंदोलन शुरू करेंगे, इस अवसर पर वैष्णो देवी में भगदड़ के कारण दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की गई तथा स्थानीय शासन प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि आखिर सरकार जब मंदिरों को नहीं संभाल सकती तो उसको स्थानीय सनातन धर्म कमेटी की स्थापना करके उसको सुपुर्द कर देना चाहिए सभी लोगों ने एक स्वर में इस भगदड़ में दोषी स्थानीय प्रशासन की लापरवाही निर्लिप्त लोगों की उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की तथा भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो इस तरह की कोई भी पुनरावृति न हो इसके लिए सचेत रहने की नसीहत दी सभी लोगों ने एक साथ यज्ञ अनुष्ठान किया तथा परमात्मा से प्रार्थना की गई कि सभी लोग स्वस्थ रहें और नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े अंत में चक्रेश्वर हिंदस्वर  महादेव की आरती और प्रसाद  के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अगला कार्यक्रम मकर संक्रांति पर आयोजन होगा उक्त कार्यक्रम में मुख्य लोग उपस्थित थे श्रीभगवान सिंह डबास,dr जे जानवी,गीता जैन,विवेक वर्मा,dr सुदेश शर्मा,चेतना कालरा,पूनम चौधरी,साक्षी कसाना,रिदम जैन,पंडित शुक्ला जी,ज्योतिष्चर्य शील झा ।

Post a Comment

0 Comments