थाना बिसरख पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार,

फयूचर लाईन टाईम्स सुंदर लाल शर्मा मीडिया प्रभारी दादरी
 गौतम बुद्ध नगर थाना बिसरख पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध हथियार मय कारतूस बरामद। थाना बिसरख पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1.इरशाद पुत्र मौहम्मद नूर निवासी ग्राम जमालपुर, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा, बिहार वर्तमान पता पीएससी चौक, नया बस अड्डा, थाना नन्दग्राम, जनपद गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के सरकारी मॉडल शॉप के पास से व 2.नजरूल पुत्र मतीन निवासी ग्राम जोगिया, थाना अलोली, जिला खगरिया, बिहार वर्तमान पता गली नं0-2, डी ब्लाक, सुदामापुरी, थाना विजयनगर, जनपद गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के गगन स्कूल के पीछे वाली सडक से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

Post a Comment

0 Comments