आने वाले समय में भी निरंतर विकास कार्य किए जाएंगे। आशा शर्मा

राजेंद्र चौधरी संवाददाता गाजियाबाद की रिपोर्ट , फ्यूचर लाइन टाईम्स।
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम लगातार लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में जुड़ा हुआ है। गाजियाबाद नगर निगम की मेयर आशा शर्मा ने बहरामपुर में दो करोड़ की लागत से बनने वाली 17 गलियों के काम का आरंभ किया है। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं जिससे जनता को सहूलियत मिल सके। आने वाले समय में भी विकास कार्य किए जाएंगे। बहरामपुर के पार्षद पिंटू सिंह ने कहा कि बहरामपुर के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। बीजेपी सरकार ने हमेशा जनता के विकास की सोच रखी है। आने वाले समय में भी निरंतर विकास कार्य किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments