जिला अध्यक्ष ने औद्योगिक मंत्री के समक्ष रखा रिलायंस पावर परियोजना प्रभावित किसानों का मामला

फ्यूचर लाइन टाईम्स, संवाददाता,  मनोज तोमर।
धौलाना। भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने प्रदेश के औघोगिक विकासमंत्री सतीश महाना के समक्ष धौलाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पावर परियोजनाप्रभावित सात गांवों के किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परेशान
किसान बार बार शिकायत करते हुए बताते हैं कि वर्ष 2004 में तत्कालीन सपासरकार ने गलत तरीके से सात गांवों के जमीन का अधिग्रहण किया। लेकिन अब तकइस मामले का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जबकि प्रभावित किसानों पर दोदर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंनेकिसानों की समस्याओं का निस्तारण करके औद्योगिक क्षेत्र स्थापित कराने कीमांग की। साथ ही यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं का
त्वरित तरीके से निस्तारण करने की मांग भी की।
गांव ककराना, बझैडा खुर्द, जादौपुर, धौलाना, देहरा, कंदौला सहित सातगांवों की करीब ढाई हजार एकड जमीन का अधिग्रहण सपा शासन काल में बिजली घर
स्थापित करने के लिए किया गया था। बाद में किसानों द्वारा आंदोलन किएजाने व कोर्ट चले जाने पर अधिग्रहण को रद कर दिया गया था। साथ ही किसानोंपर संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमे थोप दिए गए। वहीं कोर्ट के आदेश के बावजूद भी अब तक जमीन किसानों के नाम नहीं की गई है। साथ ही किसानों पर मुकदमे चल रहे हैं। इस पर मंत्री ने संज्ञान लेकर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराने व अन्य मामलों में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।औद्योगिक मंत्री शुक्रवार को जनपद भ्रमण पर थे। साथ ही हापुड में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। बाद में व पिलखुवा व धौलाना स्थित दो औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments