भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा अर्पित जैन ने किया बागपत का नाम रोशन।

अर्पित जैन के आईएएस में चयनित होने पर यशपाल सिंह ने दी बधाई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा अर्पित जैन ने किया बागपत का नाम रोशन।
अर्पित जैन के पिता संजय जैन के बचपन के धनिष्ठ मित्र और बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी है भाजपा नेता यशपाल सिंह
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैनबागपत जनपद के भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष और बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी यशपाल सिंह और उनकी धर्मपत्नी मंजू रानी परिवार सहित आईएएस में चयनित होने वाले अर्पित जैन के घर पहुॅंचे और उनको व उनके परिवार को इस सफलता पर शुभकामनाएं दी।
अर्पित जैन जनपद बागपत के छपरौली कस्बे के निवासी है। अर्पित जैन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 279 वी रैंक हासिल की है और आईएएस के लिये उनका चयन हुआ है। समाज सेवी और भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, अर्पित जैन के पिता संजय जैन के अच्छे मित्र माने जाते है। दोनों ने हाईस्कूल तक की शिक्षा साथ-साथ ग्रहण की और दोनों परिवारों के बीच तभी से अच्छे पारिवारिक रिश्ते है। यशपाल सिंह ने कहा कि अर्पित जैन के दादा सोहनपाल जैन बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा ही जरूरतमंदो की सहायता की। उनके नक्शे कदम पर ही उनके पुत्र संजय जैन, पुत्रवधु सीमा जैन, पौत्र अर्पित जैन और पोत्री रूपल जैन चल रहे है। उन्होंने परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका और यशपाल सिंह की धर्मपत्नी और समाज सेविका मंजू रानी ने अर्पित जैन की इस उपलब्धि पर अर्पित को, उनके पिता संजय जैन, माता सीमा जैन और बहन रूपल जैन को शुभकामनाए दी। मंजू रानी ने कहा कि अर्पित जैन जनपद के बच्चों के लिये प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। अर्पित जैन और उनके परिवार के लोगो ने भी प्रसिद्ध समाजसेवी और भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments