जैन समाज के हितों की रक्षा के लिये हुई जैन एकता मंच की स्थापना

जिंद के सतीश जैन सर्वसम्मति से बने जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
देश भर के 12 राज्यों से आये जैन समाज के प्रतिनिधियों ने जैन एकता मंच स्थापना समारोह में लिया भाग
बागपत, उत्तर प्रदेश संवाददाता विवेक जैन
हरियाणा जिंद। जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव बागपत में जैन समाज के हितों की रक्षा के लिये जैन एकता मंच की स्थापना की गई। समारोह का शुभारम्भ सोनीपत के एसके जैन द्वारा ध्वजारोहण और इंदौर के रविन्द्र कुमार काला व जौलापुर गोवा के अनिल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जैन एकता मंच के स्थापना समारोह में जींद-हरियाणा निवासी सतीश जैन को सर्वसम्मति से जैन एकता मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। समारोह में कुमार उद्योग बड़ौत के प्रमोद कुमार जैन को राष्ट्रीय महामंत्री, सोनीपत निवासी मनीष जैन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सोनीपत के ही एड़वोकेट एसके जैन को राष्ट्रीय अनुशासन समिति चेयरमैन, डा डीपी जैन को राष्ट्रीय शिक्षा एवं चिकित्सा चेयरमैन, त्रिलोकतीर्थ बड़ागांव के प्रबन्धक त्रिलोकचन्द जैन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, सहारनपुर के राजेश जैन को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, वर्धमान ज्वैलर्स दिल्ली के राजेश जैन को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनीपत के मुकेश जैन को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, रूद्रपुर के श्यामसुंदर जैन को उत्तराखंड़ प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जैन सांगली को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर निवासी विनोद जैन को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया को दिल्ली प्रदेश महिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जैन एकता मंच के स्थापना समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों राजस्थान, उत्तराखण्ड़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा आदि प्रदेशों से आये जैन समाज के सैंकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। समारोह का संचालन सोनीपत निवासी मुकेश जैन और बड़ागांव बागपत के त्रिलोकचन्द जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी निवासी अमित जैन ने आने वाले सभी जैन समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments