डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला द्वारा किया गया महिला बंदी सुधार गृह का निरीक्षण।

मिशन शक्ति अभियान तृतीय के अंतर्गत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला द्वारा किया गया महिला बंदी सुधार गृह का निरीक्षण, महिला बन्दियों व उनके साथ रह रहे बच्चों का जाना हाल।
शफ़ी मोहम्मद सैफ़ी संवाददाता ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा। मिशन शक्ति अभियान तृतीय के अंतर्गत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर के महिला बंदी सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों का हालचाल लिया गया व कारागार प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी महिला बंदियों से आवश्यक जानकारी ली गई। उनके द्वारा महिला बैरकों का निरीक्षण करते हुए जेल अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए व बंदियों की समस्याओं को भी सुना गया जिसमे लंबे समय से जेल में बंद महिला बंदियों द्वारा अपनी बेल की समस्या को लेकर डीसीपी महिला सुरक्षा को अवगत कराया गया जिस पर उनके द्वारा समस्या को नोट किया गया व उसके त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया। कुछ महिला बंदियों द्वारा जेल में बंद अपने बच्चो को अपने रिश्तेदारों के पास भेजने का अनुरोध किया गया जिसके संबंध में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं सदस्यों व जेलर को आवश्यक निर्देश दिए गए। अपने निरीक्षण के दौरान जेल की सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। कोरोना महामारी की दृष्टिगत भी जेल कर्मियों व महिला बंदियों से मास्क का प्रयोग करने, साफ सफाई रखने व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करने के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा के साथ एसीपी महिला सुरक्षा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष व अन्य सदस्य और पुलिस टीम मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments