विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान एवं गुरुकुल नव प्रभात आश्रम वैदिक विद्यापीठ कर रहा है संस्कृत का प्रचार-प्रसार।

पंडित मनोज कुमार दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार, फ्यूचर लाइन टाईम्स।
लखनऊ। विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान एवं अध्यक्ष आचार्य भगवान देव गुरुकुल नवप्रभात आश्रम , जिला -बरगढ ,ओडिशा में स्थित भारतीय संस्कृति और संस्कृत शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है ।विगत 20 वर्षों से गुरुकुल छात्रों को निशुल्क शिक्षा , भोजन एवं आवास दे रहा है। गुरुकुल में पढ़ें हुए छात्र पूरे भारत में संस्कृति और संस्कृत का प्रचार कर रहे हैं । विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान पूरे भारत में जो भी बेसहारा बच्चा पढ़ना चाहता है वह गुरुकुल नव प्रभात आश्रम में शिक्षा, भोजन, आवास निशुल्क दिया जाता है! विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्थान समाज सेवक संस्थान है यह संस्थान हर गरीब, पिछड़े, बेसहारा वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, अग्नि दान, कन्यादान, अन्नदान पर यह संस्थान कार्य कर रहा है! गुरुकुल नवप्रभात वैदिक विद्यापीठ के उदीयमान सुयोग्य स्नातन पदलोचन पधान परेश आर्य जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के शिक्षा वर्ष 2020-20 21 की एम ऐ परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ 90% अंक रखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही प्रथम सेमेस्टर में जे आर एफ प्राप्त कर विद्यापीठ का गौरव बनाया! विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज कुमार दीक्षित एवं गुरुकुल परिवार परेश आर्य को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं! जो भी बेसहारा बच्चे पढ़ना लिखना चाहते हैं वह इस नंबर;-9777072828, 7233816461 पर कॉल करें!

Post a Comment

0 Comments