किसानों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाऐगा- अमन ठाकुर ।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, शफ़ी मोहम्मद शैफ़ी संवाददाता ग्रेटर नोएडा। 
ग्रेटर नोएडा/ अलीगढ। भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की एक बैठक का आयोजन अलीगढ़ जिले के टप्पल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने की संगठन का विस्तार करते हुए आज अलीगढ़ जिले के टप्पल निवासी पंकज शर्मा को भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति में उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही जिन्नत खान को जिला अलीगढ़ महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाऐगा। चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी रही हों सभी राजनीतिक पार्टियों ने किसानों को केवल इस्तेमाल करने का काम किया है। चुनावों के समय बहुत बड़े बड़े वादे राजनीतिक पार्टियां करती हैं मगर सत्ता पर काबिज होने के बाद उन्होंने केवल किसानों का शोषण किया है। आज ना तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल पा रहा और ना ही किसानों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा जाता है। आज कुछ राजनैतिक पार्टियां चुनावों के समय किसानों को तरह तरह के प्रलोभन देती हैं मगर हम किसानों को फ्री में कुछ नहीं चाहिए। केवल हमें अपनी फसल का वाजिब दाम चाहिए। इस मौके पर भारत पाल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधे भाटी राष्ट्रीय महासचिव, हरीश छोकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, जयकरण दादूपुर जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, फजलुर्रहमान जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, डॉक्टर देव पंडित जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतम बुध नगर,व सोनू भाटी प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि लोगों ने भी संबोधित किया । सभा में मुख्य रूप से ललित भाटी, मोनू सिंह, जगत सिंह राणा, बाबू सिंह, अजय कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, फौजी खान साहब, ऋषि पाल सिंह, भाई अरुण नागर, विकास शर्मा व पंकज शर्मा लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments