रेडक्रॉस समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, विवेक जैन संवाददाता बागपत।
 बागपत। जिला महिला अस्पताल में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला रेडक्रॉस समिति बागपत के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। 
मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन ने जिला रेडक्रॉस समिति के नवनिर्वाचित संरक्षक ईश्वर अग्रवाल, उप संरक्षक हंसराज गुप्ता, चेयरमैन दीपक गोयल, उप चेयरमैन अजय गोयल, सचिव अभिमन्यु गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपनी लगन और मेहनत से रेडक्रॉस समिति का नाम ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस दौरान लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला रेडक्रॉस समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला व पटका पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें बधाई दी। समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सरकार के कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।

Post a Comment

0 Comments