चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिये किया गया डाॅ संजय को किया सम्मानित।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, विवेक जैन संवाददाता बागपत।
बागपत।  डाॅ संजय तोमर की कोरोना महामारी के दौरान लोगों को दी गयी चिकित्सीय सेवा एक सराहनीय कार्य - महेश शर्मा।
चिकित्सक लोगों की जिन्दगियां बचाता है, वह लोगों के लिये भगवान तो नही पर उससे भी कम नही होता - विजयपाल तोमर
अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के रहने वाले प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय तोमर को चिकित्सक दिवस पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिये प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी और बागपत नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने कहा कि डा संजय तोमर की कोरोना महामारी के दौरान लोगों को दी गयी बेहतर चिकित्सीय सेवा एक सराहनीय कार्य है। उन्होने कोरोना जैसी जानलेवा महामारी के दौरान भी अपने डाक्टरी पेशे की अहमियत को गिरने नही दिया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी अपने पास आये मरीजों का उपचार किया। कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों को कोविड़ बीमारी का ईलाज कर रहे सरकारी अस्पताल में भेजकर उनका सही ईलाज सुनिश्चित करने में डा संजय तोमर ने अहम भूमिका अदा की। इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध एड़वोकेट विजयपाल तोमर ने कहा कि चिकित्सक लोगों की जिन्दगियां बचाता है। वह भगवान तो नही पर लोगों के लिये भगवान से कम भी नही होता है। कहा कि वे डाॅक्टर्स-डे पर डाक्टरों को सम्मानित करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है। डाॅ संजय तोमर का चिकित्सा के क्षेत्र में दिया गया योगदान बहुत अहमियत रखता है। डाॅ संजय तोमर ने इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डा बिधान चंद्र राय को याद किया। उन्हीं कि याद में डाक्टर्स डे पूरे भारत में मनाया जाता है। कहा कि पश्चिम बंगाल के दो बार मुख्यमंत्री रहे, भारत रत्न से सम्मानित होने वाले और चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले डाॅ बीसी राय के योगदान को चिकित्सा क्षेत्र कभी नही भुला पायेगा।

Post a Comment

0 Comments