दादरी ब्लॉक परिसर में हुआ ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सम्मान समारोह का आयोजन।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, शफ़
 मोहम्मद शैफ़ी संवाददाता ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के दादरी ब्लॉक पर ग्राम प्रधान एवं बीडीसी  सम्मान स्वागत समारोह दादरी ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया  जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अशोक नागर  रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक नागर ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य मिलकर कैसे विकास कार्य करें इसके विषय में जानकारी दी जिला अध्यक्ष विजय भाटी,बीडीसी, ग्राम प्रधान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य हम मिलकर केंद्र में प्रदेश सरकार के द्वारा और जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर ग्राम वासियों को लाभ देने का कार्य करें और उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी योजना में अधिकारी बाधा डालते हैं तो उन अधिकारियों के विषय में भाजपा पदाधिकारियों कोबताए हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने मिलकर गाँव गाँव में जाकर जन जन के कार्य कराएंगे और उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान सरकार के द्वारा चलायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में अपना सहयोग करेंगे सम्मान समारोह में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर  व बिजेंद्र प्रमुख एवं मंडल अध्यक्ष संजय भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी आए हुए ग्राम प्रधानों बीडीसी सदस्यों का आभार सम्मान स्वागत करते हैं और हम सभी को जनता की आशा के अनुरूप मूल सिद्धांतों पर काम करते हुए गाँव गाँव में विकास करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से अब जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज  मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर सतेंद्र नागर पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी पवन नागर गजेंद्र मावी  मीडिया प्रभारी कर्म वीर आर्य पवन त्यागी सुनील गौतम अनीता गौतमअमित पंडित आदि कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments