मुलायम परिवार की बहू मृदुला यादव दूसरी बार बनी सैफई की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख।

फ्यूचर लाइन टाईम्स , पंडित मनोज कुमार दीक्षित संवाददाता सैफई।
इटावा। मुलायम परिवार की बहू मृदुला यादव लगातार दूसरी बार सैफई की निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनाई गई निर्वाचन अधिकारी अशोक गुप्ता ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी। 
आज शाम 3 बजे उप जिलाधिकारी सैफई एन० राम, खंड विकास अधिकारी बृजमोहन अंबेड, निर्वाचन अधिकारी प्रभात राय की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अशोक गुप्ता ने मृदुला यादव को ब्लाक प्रमुख का प्रमाण पत्र सौंपा। 
ब्लॉक प्रमुख का प्रमाण पत्र लेकर जैसे ही मृदुला यादव बाहर निकली वैसे ही दर्जनो की संख्या में मौजूद प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मृदुला यादव का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर मृदुला यादव ने सभी क्षेत्रवासियो को बधाई दी और कहा कि समाजवादी परिवार शुरू से ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है और क्षेत्र का विकास ही प्रमुख लक्ष्य होगा।  मौके पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य, प्रवीण कुमार, सैफई  प्रधान रामफल बाल्मीक समाजवादी पार्टी के युवा नेता नारद यादव, नेम सिंह यादव, सर्वेश यादव, रवि यादव,  मुकेश कुमार, राकेश यादव प्रधान, नासिर खां पूर्व प्रधान, राजवीर बाबा, राजू यादव भाऊपुर, राम नरेश यादव पिडारी, अजीत यादव मैनपुरी, पवन यादव, यदुवीर सिंह उर्फ जॉनी एडवोकेट, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार नगला तेज, भारत सिंह यादव ठेकेदार,  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, मनोज यादव नगला आछेलाल, विकेश यादव प्रधान, विजयपाल फौजी, मोहित यादव सैफई, प्रदीप आढ़तिया,  इंडेन गैस सैफई के प्रबन्धक रविंद्र कुमार यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ अरविंद यादव, डॉक्टर बृजेश यादव, आशीष राजपूत,  आदेश यादव नगला बरी, आदेश यादव फूलापुर,  सुमेरू जैन करहल, राहुल गौर गीजा, अब्दुल नईम, राजेश यादव सैफई, नितुल प्रताप यादव प्रधान, नीरज कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन करहल, मुकेश गुप्ता पूर्व प्रधान लचवाई, राधा कृष्ण यादव प्रधान,  सुनील ठाकुर प्रधान नगला सुभान, प्रमोद यादव प्रधानाचार्य,  सतीश चंद्र यादव खदरी, अवधेश यादव ठेकेदार खदरी, मनोज यादव मनुभाई सैफई, अवनीश दुबे उर्फ लाल जी, सुरेंद्र यादव पप्पू सैफई, अरुणेंद्र यादव नीलू प्रधान,  सीता राम कश्यप, डॉक्टर कृष्णकांत यादव सैफई, अशोक यादव पूर्व राज्य मंत्री, राजीव यादव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना इटावा, संतोष यादव सैफई, गणेश फौजी, संतोष यादव तरकारा,  छबीले यादव, नरेंद्र यादव ठेकेदार, यतींद्र यादव पूर्व प्रधान, करन सिंह चौधरी, संजीव यादव पूर्व प्रधान बरौली खुर्द, मानिकचंद यादव चौवेपुर, राजबहादुर यादव मनगांव, फुरकान अहमद इटावा, मनीष यादव बबलू इटावा, संतोष यादव नेताजी इटावा, कृपाराम कथा विरौली बैदपुरा,  हाकिम सिंह चेयरमैन नगरपालिका परिषद भरथना, अजय पाल यादव, चौधरी धर्मेंद्र यादव बहादुरपुर आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments