सुभाष पार्टी ने किया नगर निगम की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ।

फ्यूचर लाइन टाईम्स ,घनश्याम कुमार संवाददाता गाजियाबाद। 
गाजियाबाद।  सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभास पार्टी ने नगर निगम अधिकारियों ,पदाधिकारियों एवं गाजियाबाद की जनता द्वारा नगर निगम के लिए निर्वाचित लोगों की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया , और भगवान से प्रार्थना की शिव भगवान नगर निगम के अधिकारी, पदाधिकारियों को मेयर, पार्षदों को सद्बुद्धि दे।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब संपूर्ण देश की जनता कोराना महामारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही थी ऐसे विपत्ति काल में जबकि सरकारी स्तर पर लोगों के लिए अनेक सुविधाएं फ्री में देनी चाहिए थी, गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों एवं मेयर पार्षद आदि ने मिलीभगत कर जनता के ऊपर 15 परसेंट टैक्स और बढ़ा दिया देखा जाए तो यह निर्णय एसा है जंगल के कानून के जैसा है, जबकि ऐसी कोरोना महामारी के विपत्ति काल में नगर निगम और नगर निगम में निर्वाचित जनता के प्रतिनिधियों को जनता के लिए टैक्स मे और छूट करवानी थी सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बीर सिंह त्यागी जी ने कहा सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ऐसे अत्याचारी क्रूर निर्णय का विरोध करती है और पुनः भगवान से प्रार्थना करती है नगर निगम के पदाधिकारी, अधिकारियों एवं गाजियाबाद की जनता द्वारा नगर निगम में अपना प्रतिनिधि करने के लिए भेजे गए वे प्रतिनिधि जिन्होंने इसका विरोध नहीं किया उनको भगवान सद्बुद्धि दे और वह अपने इस निर्णय को वापस ले, व  इस प्रस्ताव को पुनः नगर निगम बैठक में लाएं और निरस्त कर जनता के ऊपर  कोरोना काल के दोरान लगने वाले टैक्स को माफ करें। अथार्त वित्तीय वर्ष 2020- 2021 का टैक्स माफ किया जाए।नगर निगम की शुद्ध बुद्धि यज्ञ में मुख्य रूप से अशोक श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्येंद्र यादव संस्थापक /संयोजक, कृष्ण मोहन गर्ग, अनिल सिन्हा मनोज होदिया, दीपक शर्मा, दीपक चित्तौड़िया ,सुनील दत्त, गोपाल सिंह ,विवेक राणा ,संदीप कुमार, विनोद कुमार अकेला, कमल बाबू, सियाराम यादव, श्रीकांत गिरी, जेपी द्विवेदी, अनिल मिश्रा, एनडी दीक्षित ,श्रीराम श्रीवास्तव, रिषेक श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना वीरेंद्र कंडेर मुख्य रूप से शामिल हुए

Post a Comment

0 Comments