मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौजमबुझ्ध नगर।
जयकुमार की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश नागर ने बताया कि जयकुमार ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से पूरे दुजाना गांव को गर्व महसूस हो रहा है।
प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन जयकुमार ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने जयकुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
गांव पहुंचने पर जयकुमार का स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम और ऊंचा करेंगे।
0 टिप्पणियाँ