हिन्दू नागरिक सेवा संस्थान की बेठक राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई सम्पन्न।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, मसूद हक्कानी विशेष संवाददाता।
कानपुर नगर। हिन्दू नागरिक सेवा संस्थान की मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई। बेठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र धर द्विवेदी राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री प्रमोद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, प्रधान राष्ट्रीय महामंत्री के प्रतिनिधि सुशील कुमार तिवारी, वीरेंद्र त्रिवेदी जिला महामंत्री सभी पदाधिकारी गण बेठक में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित किया गया उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली राज्य में संगठन के 21 सूत्री उद्देश्यों के क्रम में सभी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन को तीव्र गति प्रदान करें। 

Post a Comment

0 Comments