साथी हाथ बढ़ाना समाजिक सहायता ग्रुप द्वारा लोगो को मास्क पहनने के लिये किया गया जागरुक।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सफ़ी मोहम्मद सैफी संवाददाता ग्रेटर नोएडा। 
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वैस्ट के साथी हाथ बढ़ाना समाजिक सहायता ग्रुप द्वारा लोगो को मास्क पहनने के लिये जागरुक किया गया। 
समाजिक सहायता करने वाले साथी हाथ बढ़ाना ने गौड सिटी एक के मेन गेट पर पुलिस की सहायता से आने जाने वाले लोगो को मास्क पहनने का आग्रह किया और मास्क बांटे। अनिता प्रजापति ने बताया की आज कल कोरोना बहुत बढ गया है और कुछ लोग अभी भी मास्क का उपयोग नही करते और कुछ ठीक से मास्क नही लगाते, इसलिये हमारी टीम ने मास्क बैंक के बाद इस बार लोगो को जागरुक करने का विचार बनाया ,हमने,औटो वाले ,मैड्स,बाइक वाले,गाडी वाले आदि कई लोगो को रोक रोक कर मास्क ठीक से लगाने का आग्रह किया और लोगो को बताया की मास्क बहुत जरुरी है। बिना मास्क के कहीं भी ना जाये अपने साथ लोग दूसरो के स्वाथ्य का खयाल रखे 
रंजीत सिन्हा और अंकित शंखधर ने कहा की हम्हे एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोविड 19 के सभी नियमो का पालन करना चाहिए, भीड़भाड़ से बच कर रहना चाहिए ,दूसरो से 2 गज की दूरी बना कर बात करनी चाहिए और सदेव सही तरीके से मास्क पहनना चाहिए। 
सरोज शर्मा और मान ने बताया कि कुछ लोग जो मास्क को लगाना जरुरी नही समझते और सौचते है की उन्हे कोरोना नही होगा ,उनके कारण ही ये बीमारी फैल जाती है। मास्क पहनो अभियान मे साथी हाथ बढ़ाना के सदस्यो ,अनिता प्रजापति,रंजीत सिन्ह,अंकित शंख्दर ,गौरव मित्तल,अमित मान,गौरव गुप्ता आदि के साथ स्थनीय पुलिस कृष्णा, राहुल और गौर्ड संस सिक्योरिटी के एस.ओ. अनिल शर्मा और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। 

Post a Comment

0 Comments