करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किये पुष्पर्पित।

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सफ़ी मोहम्मद सैफी संवाददाता ग्रेटर नोएडा। दनकौर। दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बा में डॉक्टर अम्बेडकर जयंती के अवसर पर  करप्शन फ्री इंडिया के संगठन द्वारा  जयंती कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संजय भैया प्रदेश संरक्षक के नेतृत्व में जयंती मनाई। संजय भैया का कहना है कि भीमराव अंबेडकर द्वारा देश हित मे महत्वपूर्ण कार्य किये गए। उन्होंने कहा कि देश को महान संविधान प्रदान करके सर्व समाज को सूत्र में बंधने की क्षमता केवल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर में ही थी जो कठिन परिश्रम और अत्यंत संघर्ष के बावजूद भी अपने रास्ते से नही भटके। संजय भैया ने कहा कि देश उन्हें अनन्तकाल तक नही भुला सकता है।अरुण नागर छात्र सभा अध्यक्ष ने बताया कि आज़ादी से दो दशक पहले आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने ख़ुद को स्वतंत्रता आंदोलन से अलग कर लिया था। वो अछूतों के प्रति गांधी के अनुराग और उनकी तरफ से बोलने के उनके दावे को जोड़-तोड़ की रणनीति मानते थे। इस दौरान रवि चौधरी, अमित कुमार समेत के अन्य लोग जैसे रोहित गौतम, रोहतास भाटी , सतीश चौधरी , धर्मपाल व सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments