माँ भारती के वीर सपूतों की याद में शहीदी दिवस पर देश उनके बलिदान की आई याद

फ्यूचर लाइन टाईम्स, सफ़ी मोहम्मद सैफी ग्रेटर नोएडा की रिपोर्ट। 
ग्रेटर नोएडा : दिन मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस के अवसर पर भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को विशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विधा मंदिर ई.कॉलिज मे प्रधानचार्य जयप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर कार्यकर्ताओ के साथ पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी हिन्दू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि देश की आजादी के लिये कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी जिसमें से भगतसिंह, राजगुरू ,सुखदेव भी एक थे।माँ भारती के वीर सपूतों की याद में शहीदी दिवस पर देश उनके बलिदान को याद कर रहा है।उन्होंने अंग्रेजी शाशन की हकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुऐ सेंट्रल असेंबली में बम्ब फेंके थेजिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर फाँसी की सजा सुनाई गई थी इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल,मंडल महामंत्री विकाश शर्मा,मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल कार्यकर्ता संजय सैनी,मा शिवशंकर शर्मा,अमित कुमार,व सभी अध्यापक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments