ज्यूँ २ अध्यक्ष पद पर कुँवरपाल नागर व किशोरी लाल ने किया नामांकन

फ्यूचर लाइन टाईम्स, मोहित खरवार सवांददाता गोतम बुद्ध नगर ।

ग्रेटर नोएडा :रणजीत प्रधान संरक्षक फेडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज़ ग्रेटर नोएडा मुख्य चुनाव अधिकारी आर०डब्ल्यू०ए सेक्टर ज्यूँ 2 ने बताया कि दिनाँक 31/1/21को तय कार्यक्रम के अनुसार फेडरेशन ऑफ आर०डब्लू०ऐज़ ग्रेटर के संरक्षक श्री रणजीत प्रधान की देखरेख में सेक्टर ज्यूँ 2 सेक्टर की आर०डब्ल्यू०ए के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आर०डब्ल्यू०ए के तीन पदों पर नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद पर  कुँवरपाल नागर व किशोरी लाल द्वारा नामांकन किया , महासचिव पद पर  एस०पी कर्दम व मनोज कुमार द्वारा नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार , नरेन्द्र, सतेंद्र कुमार ने नामांकन किया।  इस प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर 3 नामांकन प्राप्त हुए व अन्य पदों पर दो, दो नामांकन प्राप्त हुए ।                    जाँच उपरांत सभी नामांकन सही पाए गए । मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी रणजीत प्रधान , फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर , धर्मवीर मावी, धर्मवीर नागर,दीपक भाटी एडवोकेट, कैलाश भाटी व सेक्टर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।                                           

Post a Comment

0 Comments