एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी ने भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री का किया स्वागत

गौतम बुध नगर मनोज तोमर ब्यूरो चीफ

गौतम बुद्ध नगर  ग्रेटर नोएडा :-एन०टी०पी०सी०मजदूर संघ दादरी बी०एम०एस०द्वारा आज एन०टी०पी०सी०दादरी विद्युत नगर में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं एडिशनल सेंट्रल लीडर एनटीपीसी  रामनाथ गणेशे  एवं एनटीपीसी मजदूर महासंघ के महामंत्री  अशोक कुमार  का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के महामंत्री  दिनेश कुमार सिंह एवं अभिनंदन समारोह का संचालन एन०टी०पी०सी मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सह जिला मंत्री गौतम बुद्ध नगर  अमर कान्त सिंह ने किया।इस सम्मान समारोह को 

एन०टी०पी०सी०मजदूर संघ दादरी के महामंत्री  दिनेश कुमार सिंह,कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री कान्त सिंह, ठेका श्रमिक संघ के अध्यक्ष  रमेश चन्द्र शर्मा,एनटीपीसी मजदूर संघ दादरी के उपाध्यक्ष  धर्मबीर सिंह आदि ने संबोधित किया।इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अमर कान्त सिंह ने बताया कि हमारे एनटीपीसी परिवार के भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता को भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व एवं पावर सेक्टर का चार्ज दिया है। यह हमारे एनटीपीसी के कार्यकर्ताओ के लिये गौरव की बात है।एनटीपीसी दादरी की भारतीय मजदूर संघ की पूरी टीम की तरफ से हम अपने राष्ट्रीय मंत्री एवं एडिशनल सेंट्रल लीडर रामनाथ गनेशे  का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं।एनटीपीसी मजदूर महासंघ के महामंत्री  अशोक कुमार ने सम्मान समारोह में उपस्थित सभी कार्यकर्ता बंधुओं को उदबोधन करते हुए बताया कि दादरी की जो भी समस्या लंबित है उसे महासंघ जल्दी ही सुलझाएगा।सम्मान समारोह में  रामनाथ गनेशे  ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने के बाद दादरी में हमारा पहला प्रवास है।देश के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ कोविड के संक्रमण काल में भी भारत सरकार की श्रम विरोधी नीतियों का सबसे अधिक मुखर विरोध एवं आन्दोलन किया है।सरकार के चार लेबर कोड में से दो लेबर कोड आई०आर०कोड और ओक्यूपेसशनल हेल्थ एंड सेफ्टी कोड का आज भी सरकार के सभी मंचो पर बी०एम०एस०विरोध कर रहा है।  रामनाथ गनेशे  ने आश्वासन दिया कि दादरी की बी०एम०एस०यूनियन को एनटीपीसी दादरी प्रबंधन द्वारा जो संवैधानिक अधिकार नही दिया जा रहा है उसे सीघ्र ही दिलवाया जाएगा।सम्मान समारोह में  दिनेश कुमार सिंह, अमर कान्त सिंह, धर्मबीर सिंह , अजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव,श्मेश चन्द्र शर्मा, अवनीश प्रताप सिंह, वीरपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, इन्द्राज सिंह,   योगेंद्र कुमार, अजय शर्मा, देवराज सिंह,  कुमार, सिंह, कमलेश शर्मा, जे पी मौर्य आदि ने  रामनाथ गनेशे  एवं  अशोक कुमार  का फूल-माला एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0 Comments