अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु एकमात्र संगठन है एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन - शैलेंद्र कुमार

फ्यूचर लाइन टाईम्स, विनय चौहान के सोजन्य से। 

संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड। 

बुलंदशहर। अधिवक्ताओं के लिए मजबूती से कार्य करने वाला संगठन दिन पर दिन विस्तार कर रहा है प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय में एकमात्र ऐसा संगठन एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन है जो हर वक्त अधिवक्ताओं की समस्याओं को आगे बढ़कर आवाज उठाता है और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराता है। जिसके लिए एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार एवं सभी पदाधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड जिन्हें पाकर सभी अधिवक्ताओं हुए खुश एवं दिया धन्यवाद।

जनपद बुलंदशहर में एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला कार्यालय पर दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार किया गया अनेक अधिवक्ताओं को पद देकर नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर खान एडवोकेट द्वारा की गई तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एडवोकेट द्वारा किया गया तथा राष्ट्रीय महासचिव  शिवकुमार  एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर  का सहयोग रहा। जिसमें अनेक अधिवक्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं आगे बढ़ाने हेतु अपने विचार रखे गए।

संगठन विस्तार में प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्वारा संजय कुमार वर्मा प्रदेश प्रबंधक, राजीव वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, धर्मेंद्री देवी प्रदेश संयोजन मंत्री, ममता जिलाध्यक्ष, सोनल गर्ग जिला मंत्री ,नेहा सैनी संयोजन मंत्री (महिला मोर्चा) ,देवेंद्र कुमार जिला प्रभारी, पवन कुमार जिला उपाध्यक्ष, लेखराज तोमर जिला उप सचिव, अलीम मेवाती संयोजन मंत्री, अरविंद प्रजापति जिला मंत्री ,गुलचमन संयोजन मंत्री ,वेद प्रकाश जिला उप प्रबंधक, वीरेंद्र कुमार जिला प्रभारी ,योगेश सैनी ,चमन कुमार ,मंसूर, जुनेद ,जावेद ,काजिम एवं अन्य अधिवक्ताओं को पदाधिकारी नियुक्त कर नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड वितरित किए गए।

जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि किसी भी अधिवक्ता को कोई भी समस्या होने पर वह अपनी पूरी टीम के साथ उनकी समस्या का निस्तारण कराएंगे। चाहे समस्या किसी भी विभाग से संबंधित हो उसमें कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सभी अधिवक्ता एकजुट होकर संगठन के साथ मिलकर कार्य करें। सभी नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर खान द्वारा बताया गया कि सभी अधिवक्ता संगठन का विस्तार कराने में सहयोग करें। क्योंकि संगठन जितना बड़ा होगा अधिवक्ता की समस्या उतनी ही जल्दी खत्म होगी।

कार्यक्रम में ममता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा बताया गया कि  महिलाओं अधिवक्ताओं का सम्मान केवल एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिया जाएगा एवं उनकी अनेक समस्याओं को शीघ्र निस्तारण कराएंगे। महिला अधिवक्ताओं के लिए  संगठन में जोड़ना एक गौरव की बात है इसके साथ हमारी पूरी टीम कार्य करने के लिए तैयार है।कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी  कमल भाटी एवं अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments