ग्यारह किसानों का क्रमिक अनशन सुबह से रात तक ज़ारी

फ्यूचर लाइन टाईम्स, मनोज तोमर ब्यूरो चीफ गोतम बुद्ध नगर ।

नोएडा,26 दिसंबर 2020 को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के 11 लोग भूख हड़ताल पर जगदीश रावत ,प्रिंस चौहान ,किसन नंबरदार ,कुन्त भोज रावत ,अशोक चौहान  ,सतेंद्र पाल सिंह ,चेतराम (चेती) ,चौधरी दिगंबर सिंह, प्रमोद शर्मा, वीरपाल सिंह ,सुरेश चौधरी भारतीय किसान यूनियन भानु का चिल्ला बोर्डर पर 26 वे दिन जारी रहा। रोज़ाना की तरह आज भी ग्यारह किसानों का क्रमिक अनशन सुबह से रात तक ज़ारी है।आज किसानों की सुबह ग्यारह बजे पंचायत शुरू हो गयी। पंचायत में आसपास के भी सैंकड़ों किसान भी शामिल हुए। आज किसानों ने धरने में सरकार को चेताने के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के फ़ोटो के सामने बीन बजा कर प्रदर्शन किया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह ने कहा कि ये तीनों काले क़ानून किसानों के लिए घातक है। सरकार किसानों को उन पूँजीपतियों के हाथ ग़ुलाम करना चाहती है जिन्होंने लोकसभा चुनाव में  NDA की सरकार बनाने में मदद की थी। मोदी सरकार के अंध भक्तों को किसान बता कर तीनों अध्यादेशों को लाभकारी बताने का ढोंग रच रही है आम लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। अब किसान जागरुक हो चुका है जो किसी भी क़ीमत बहकावे में आने वाला नहीं है। जब तक तीनों अध्यादेश वापस नहीं लिए जाते, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी नहीं दी जाती और किसान अयोग का गठन नहीं किया जता आन्दोलन जारी रहेगा। पंचायत को मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अजबसिंह कसना, महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष योगेशप्रताप, प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान, डा० अशोक पंवार, धीरेंद्र सिंह उर्फ़ धीरू, विकास गुर्जर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रवण भगेल, देवेंद्र पहलवान,मास्टर महकार नागर, ज़िलाध्यक्ष राजीव नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष अरुण शर्मा, संयोजक प्रेमसिंह भाटी, सुभाष भाटी, सरदार गजेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, अनिल बैसोया, जगबीर नागर, अलीगढ़ ज़िलाध्यक्ष अनिल शर्मा,राजकुमार नागर, संतराम अवाना, राजकुमार मोनू,आदि ने सम्बोधित किया संचालन सकिर पठान ने किया 

Post a Comment

0 Comments