बिहारी लाल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई

 गौतम बुध नगर मनोज तोमर

गौतम बुध नगर:- आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती बिहारी लाल इंटर कॉलेज में उनके चित्र के सामने मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी व प्रधानाचार्य महकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मनाई इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह  जीवन भर गांवों और किसानों के विकास के प्रति समर्पित रहे, जिसके लिए सदैव उनका स्मरण किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। उनकी जयंती देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। इस मौके पर हरपाल सिंह अतुल मित्तल मंडल महामंत्री अमित नागर जिला मंत्री युवा मोर्चा अखिलेश नागर मंडल उपाध्यक्ष संदीप गर्ग कृष्ण कटियार हरि प्रकाश शर्मा उमेश नागर रजत वर्मा कवनीत भाटी समेत कार्यकर्ता और कई अध्यापक मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments