दुजाना गाँव मे सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत्त हो चुके भूतपूर्व सैनिकों व अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

फ्यूचर लाइन टाईम्स,सौरभ शर्मा संवाददाता दादरी ।


दादरी : दुजाना गाँव मे सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत्त हो चुके भूतपूर्व सैनिकों व अधिकारियों की बैठक गेल्हा सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व में हुई बैठक के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिकों व अधिकारियों को मिलाकर एक संघठन बनाते हुए संघठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव मे अध्यक्ष बाबू ब्रहमसिंह उपाध्यक्ष महीपाल सिहं सचिव महाराजसिहं   कोषाध्यक्ष महेन्द्र पांचाल सदस्य प्रेमसिंह सूबेदार बेगराज सिंह  गेल्हा सिंह को बनाया गया। संघठन भूतपूर्व सैनिकों की मदद के लिए कार्य करने के साथ साथ गाँव के शेक्षिक व सामाजिक विकास के लिए भी कार्य करेगा।

Post a Comment

0 Comments