कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम

मोदीनगर:-गौरव सिंह तेवतिया जोया

मोदीनगर । केन्द्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में शुक्रवार को भाकियू कार्यकताओं ने तहसलील के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर शुक्रवार करीब ग्यारह बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर ट्राली से तहसील गेट पर जमा होने लगे। करीब एक घंटे बाद किसानों ने तहसील के सामने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली लगाकर चक्का जाम कर दिया। किसानों द्वारा चक्का जाम किए जाने के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। देखते ही देखते वाहनों की लंब लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर तहसील से मेरठ के परतापुर फ्लाईओवर तक व गाजियबाद से मेरठ जाने वाले मार्ग पर मोदीनगर से दुहाई तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रही। दोपहर तीन बजे के आसपास ब्रिजेन्द्र सिंह ने चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा की। चक्का जाम के दौरान एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ,उपजिलाधिकारी आदित्य प्रजापति के अलावा निवाड़ी ,मोदीनगर व भोजपुर थानाप्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments