नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद द्वारा गांव जोया में संविधान दिवस का आयोजन ।

 मोदीनगर:-गौरव सिंह तेवतिया जोया

मोदीनगर । नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में बुधवार को गांव जोया में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला युवा समन्वयक देवेंद्र कुमार व वरिष्ठ लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा के नेतृत्व में भारतीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चौधरी कृष्णवीर सिंह ने युवाओं को संविधान की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र भोजपुर ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विकास ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए लेखाकार मुकुंद वल्लभ शर्मा ने भारतीय संविधान की नीतियों पर प्रकाश डालते भारतीय सविधान क्या है? इसे क्यो मनाते है? इसके क्या लाभ है जैसे विषयों पर चर्चा की। वहीं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक देवेंद्र कुमार ने संविधना बनाने में बाबा भीमराव अंबेडकर की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सविधान दिवस पर त्यागी, सतीश बखरवा, चौ गौरव सिंह व चौधरी मनवीर ,चौधरी जगत सिंह चौधरी देवेंद्र, सुंदर, ठाकुर आकाश वीर आदि सविधान दिवस की सभी लोगों को शपथ दिलाई।

Post a Comment

0 Comments