नोएडा: हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल ग़ांधी और -प्रियंका गांधी, DND से निकले

फ्यूचर लाइन टाईम्स.. संवाददाता मोहित खरवार


नोएडा: डीएनडी टोल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निकल गए हैं. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है । सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी डीएनडी से निकले है।. किसी भी तरीके का पुलिस की तरफ से कोई अवरोध नहीं किया गया है . इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पी.एल पुनिया, अजय कुमार 'लल्लू', और रागनी नायक सहित कई बड़े नेता ने हाथरस कूच किये है।.


आज सुबह से ही डेडिकेटेड लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को रोका जाएगा लेकिन जब उनका काफिला डीएनडी पहुंचा, तो पुलिस बल ने कोई कार्यवाही नहीं की और उन्हें उनके काफिले के साथ जाने दिया. इस दौरान कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने बताया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस मोदी सरकार संरक्षित पुलिस है।उन्होंने कहा कि हाथरस में 19 साल की  गुड़िया गुजर जाती है. उसके आंसू पोछने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे हैं।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस उन्हें रोकने में जुट गई, लेकिन पुलिस ने तब खुद को नहीं रोका. जब पीड़ित परिवार एंबुलेंस के आगे रोता बिलखता रहा और गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया गया.कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है तो भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट रहे हैं और हाथरस जाएंगे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बिल्कुल वो डीएनडी से हाथरस गुजरेगी, परिवार के पास जाकर संवेदना व्यक्त करेंगी.कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने संवेदनाओं को तार-तार करते हुए पीड़ित परिवार को बच्ची का शव तक नहीं दिया. ऐसे में शोक व्यक्त करने प्रियंका गांधी हाथरस के लिए हाथरस के लिए रवाना होंगी. अभी हम उनका इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारी संख्या में अगर पुलिस बल तैनात है, तो भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुट रहे हैं और निश्चित तौर पर हाथरस जाएंगे.


Post a Comment

0 Comments