बसपा सरकार में मजबूत प्रशासन व न्याय कि नीति: मूलचंद गौतम

फ्यूचर लाइन टाईम्स.अंकित गौतम


 


1. बसपा सरकार में सख्त रहा प्रशासन।


धौलाना अंकित गौतम। बसपा सरकार की नीतियों से एक बार फिर धौलाना विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद गौतम ने क्षेत्र के लोगो को अवगत कराया है। उन्होंने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय नारे का संदेश देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा सभी समाज के लोगो को एक साथ लेकर चलने का कार्य करती है। और बसपा सरकार में प्रशासन भी मजबूत बना रहा। धौलाना विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद गौतम ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा का सिर्फ नारा नहीं है बल्कि हमारी पार्टी इसी सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगो को भरोसा दिलाया कि बसपा में सिर्फ बहुजन नहीं बल्कि सर्व समाज का हित सुरक्षित हंै। आने वाले विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती जी प्रदेश में 5 वीं बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। जिनकी सरकार में प्रदेश अपराध मुक्त रहता है। पुर्व में रही बसपा सरकार ने बड़े-बड़े अपराधीयों को जेल में डालने का काम किया। विधानसभा अध्यक्ष मूलचंद गौतम ने सर्व समाज से आग्रह करते हुए बसपा पार्टी का दामन थामने की अपील की। उन्होेंने नव युवाओं को बसपा पार्टी में सदस्यता दिलाने कि बात की । उन्होनांें कहा कि प्रदेश के नव युवा जो राजनीति में इच्छुक है वह बसपा पार्टी में बढ चढकर हिस्सा ले। बसपा पार्टी में सर्व समाज बराबर रखा जाता है। 5 वीं बार बनने वाली 2022 में बसपा सरकार में प्रदेश की जनता को दबंगो से भयमुक्त व अपराध मुक्त कर दिया जायेगा। शासन व प्रशासन द्वारा अपराधीयों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments