5 अगस्त को होने वाली पद यात्रा को लेकर किसान एकता संघ की हुई बैठक

फ्यूचर लाइन टाईम्स... 


रबुपुरा ÷ आज दिनांक 27/07/2020 दिन सोमवार को किसान एकता संघ की बैठक रबुपुरा क्षेत्र के म्याना गांव ठाकुर अजयपाल सिंह के निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मलखान सिंह व संचालन जतन सिंह भाटी ने किया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की यमुना प्राधिकरण के खिलाफ 5 अगस्त को किसान एकता संघ के तत्वावधान में होने वाली पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर गांव-गांव जाकर किसान जगाओ किसान बचाओ अभियान के तहत जागरुकता अभियान की शुरुआत की इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें कृष्ण शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और मिथिलेश भाटी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा तथा नीतु सिंह को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा म्याना सहित सैकडों लोगों को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई गई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी ने कहा कि संगठन को मजबूत कर किसानों, मजदूरों गरीबों पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाऐगी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से किसान तथा संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं इस दौरान बैठक में संगठन के राजेंद्र सिंह नागर, सोरन प्रधान ,रमेश कसाना,ब्रिजेश भाटी, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, विजयपाल सिंह, कृष्ण नागर,जतन सिंह, अरूण खटाना,विकेश सहित आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे


Post a Comment

0 Comments