रामानंद तिवारी संवाददाता राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स नई दिल्ली।
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा द्वारा मंदिर मार्ग स्थित हिन्दू महासभा भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के जलाभिषेक, हवन एवं पूजन से हुआ। जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव, वेदव्यास एवं सप्तऋषियों का पूजन कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का पूजन, आरती एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी नगर विधायक एवं दिल्ली विधानसभा के चीफ व्हिप अभय वर्मा ने स्वामी चक्रपाणि का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है। कार्यक्रम की व्यवस्था दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा अध्यक्ष शिवा गोस्वामी एवं महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव ने संभाली।
इस अवसर पर डॉ. इंदिरा तिवारी, राजेश रैना एडवोकेट, एडवोकेट उज्ज्वल कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारी लक्ष्मी सिंह, संत कुमार, स्वामी श्री राम, ब्रह्मर्षि बी.के. शर्मा हनुमान जी, पंडित दीपक शास्त्री, मुकेशवानंद शास्त्री, चौधरी ईश्वर सिंह, सुनील कौशिक, गगन भार्गव, रविकांत गुप्ता, ऋषि वर्मा, चौधरी राजू सिंह तेवतिया, रितेश कुमार (मन्नू भाई), मयंक, दिनेश कुमार कोहली, विजय कृष्ण पांडे, जगविजय, चौधरी रणबीर प्रधान, बृजपाल राठी, गौरव राठी, प्रमोद एडवोकेट, बागेश, हिमांशु, अनुपम मिश्रा, राजकुमार सिंह, संजय, रघुवीर पहलवान, श्रीकांत पांडेय, डॉ. देवाशीष ओझा, डॉ. सोम प्रकाश, डॉ. अरुण सिन्हा, सुजीत सिंह, अरुण त्रेहन एवं पवन कुमार सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तमिलनाडु से रामस्वामी के नेतृत्व में भरतनाट्यम कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वामी चक्रपाणि जी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया तथा राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गौ रक्षा और सनातन की मजबूती का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में भंडारा एवं दिल्ली प्रदेश की नवनियुक्त टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी सम्पन्न हुआ।
0 टिप्पणियाँ