डॉ. वंदना कमल ने इंसानियत की पेश की मिसाल

फ्यूचर लाइन टाईम्स 



नोएडा : डॉक्टर वंदना कमल अपने आप मे एक नामचीन हस्ती है, जो आज के इस संकट के दौर में ही नही इससे पहले भी कई बार इंसानियत की मिशाल पेश कर चुकी हैं, सरकारी डॉक्टर अर्थात मेडिकल ऑफिसर होने के साथ साथ उन्होंने पहले से मरीज को व असहाय लोगो को अपना 100 प्रतिशत योगदान दिया है, डॉक्टर वंदना वर्तमान में नोयडा में तैनात हैं, जब जमाती को लेकर कई तरह की बाते हो रही थी व हर मुस्लिम जमाती नजर आता था तब भी वंदना के चेहरे पर घबराहट नजर नही आई और भाईचारे की मिशाल पेश करते हुवे बहुत ही हिम्मत वाली महिला होने का जज्बा दिखाते हुवे मस्जिदों व मदरसों के अंदर खुद जा जाकर सभी के टैस्ट किये, जहाँ दूसरे जनपदों में डॉक्टरो पर हमले हो रहे थे वही डॉक्टर वंदना को बेइंतहा सराहना व सम्मान मिल रहा था, मृदु भाषी डॉक्टर वंदना अपने श्रेठ व्यवहार व ईमानदारी के लिए भी जानी जाती है। आज के समय मे नोयडा व आसपास के जनपदों में डॉक्टर वंदना की मेहनत व व्यवहार तथा निडर होने का उदाहरण दिया जाता है , डॉक्टर वंदना को कई संस्थावो के सम्मनित करके उनका हौसला अफजाई किया है, सभी जनपद वासियों व सम्मनित करने वाली संस्था का डॉक्टर वंदना द्वारा धन्यवाद किया गया है।  


ऐसी आयरन महिला को सलाम बनता है।


Post a Comment

0 Comments