गजेंद्र सिंह यादव बने नवदीप मानव अधिकार संरक्षण के डिबाई ब्लॉक अध्यक्ष

फ्यूचर लाइन टाईम्स 


गुलावठी,बुलंदशहर उप्र। जनसेवी कार्यो में निस्वार्थ भाव से संचालित नवदीप सामाजिक विकास संस्था की सामाजिक गतिविधियों, कार्यों एवं सेवा भावना से प्रभावित होकर जनपद बुलंदशहर के सम्मानित समाजसेवी श्री गजेंद्र सिंह यादव पुत्र श्री निरंजन सिंह यादव निवासी ग्राम ऊंचागांव बांगर, थानाक्षेत्र रामघाट, तहसील क्षेत्र डिबाई जनपद बुलंदशहर ने संस्था कार्यालय पर आकर संस्था की सदस्यता ग्रहण की।  जहां संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा ने इनकी योग्यता, कार्यक्षमता एवं संस्था के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए इन्हें,


नवदीप मानव अधिकार संरक्षण संगठन जनपद बुलंदशहर के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष डिबाई के पद पर मनोनीत करते हुए इनका मनोयन पत्र भेंट किया तथा शपथ ग्रहण कराई।
संस्था की ओर से आशा व्यक्त की गई है कि श्री गजेंद्र सिंह यादव शीघ्र ही अपने कार्यक्षेत्र में संस्था के बड़े संगठन का निर्माण करने, आम जनता की निस्वार्थ सेवा करने, मानव अधिकारों का संरक्षण कराने, सामाजिक विकास सम्बन्धी विभिन्न प्रेरक गतिविधियों का आयोजन कराने, विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने तथा पीड़ित एवं शोषित वर्ग के लोगों की हरसंभव सहायता के लिए आवश्यक प्रयास हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।


Post a Comment

0 Comments