-->

प्रेरणा विमर्श 2026: 'स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ ग्रेटर नोएडा में सजेगा विचारों का महामंच

मनोज तोमर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय दैनिक फ्यूचर लाईन टाइम्स गौतम बुद्ध नगर।

ग्रेटर नोएडा। प्रेरणा शोध संस्थान न्यास एवं गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद 'प्रेरणा विमर्श 2026' का भव्य आयोजन 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को होने जा रहा है। 'उत्कर्ष: नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान' की मूल भावना पर केंद्रित यह आयोजन राष्ट्र निर्माण, मीडिया विमर्श और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने का एक अनूठा प्रयास है।

'सृजन संवाद' में जुटेंगे प्रबुद्ध विचारक कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से "स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत" विषय पर 'सृजन संवाद' सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्रीमान नरेंद्र ठाकुर जी का मुख्य वक्तव्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसके अतिरिक्त डीआरडीओ (DFTM) की निदेशक डॉ. रंजना नल्लामल्ली, प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ सुश्री निवेदिता जोशी, टीवी टुडे नेटवर्क के प्रबंध संपादक श्री गौरव सावंत तथा संसद टीवी की वरिष्ठ एंकर सुश्री दीक्षा कोहली अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत करेंगे। यह सत्र मीडिया, समाज और युवाओं में सकारात्मक वैचारिक प्रवाह स्थापित करने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं संघ के प्रचार प्रमुख का सानिध्य इसी दिन अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्रीमान स्वांत रंजन जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं पाथेय प्राप्त होगा।

स्थान एवं पंजीकरण यह प्रतिष्ठित आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर, ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा। आयोजकों ने सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से समय से पूर्व पहुँचकर पंजीयन कराने तथा इस राष्ट्रीय विचार कुंभ का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ