सांसद संगम लाल गुप्ता गांधी संकल्प यात्रा के साथ पहुंचे दीवानगंज बाजार

फ्यूचर लाइन टाईम्स,दिनांक अक्टूबर 22,2019,संवाददाता  अखिलेश तिवारी,प्रतापगढ़ : जनपद के लोकप्रिय सांसद गांधी संकल्प यात्रा पट्टी विधानसभा प्रथम दिवस में सांसद संगमलाल गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की अगुवाई में हुई शुरू। इस दौरान दीवानगंज बाजार में नुक्कड़ सभा कर बाजार वाशियों की समस्याओं को भी सुना।
कार्यकर्ताओ द्वारा अभूतपूर्व स्वागत वंदन किया गया। वहीं सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का एक संदेश रहता था कि खुद वो बदलाव अपने अंदर लाइये जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। इसके साथ ही साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा भी दिए।
 प्लास्टिक मुक्त बाजार का संकल्प दिलाये। इस दौरान कार्यक्रम में बाबा बेलखरनाथ धाम भाजपा मंडल अध्यक्ष लवलेश पाण्डेय, सुनील मिश्रा, राजकुमार, व्यापारी प्रजापति, चंद्रभान सरोज, धर्मेंद्र सिंह,अनुज, हनुमान तिवारी, विजय गुप्ता पूर्व प्रधान, राजकुमार यादव, मोनू, सलमान, सन्तोष सिंह मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments