-->

पति ने रॉड से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या !

गाजियाबाद में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने विदेश में नौकरी करने वाले उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने रॉड से पीट-पीटकर महिला की कुछ दिन पहले हत्या कर दी थी। फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनांक अक्टूबर 14,2019,संवाददाता आकाश ठाकुर, गाजियाबाद  : राजू नाम का युवक विदेश में रहा करता था ।और जब वह वापस लौटा तो उसे पता चल गया था कि उसकी पत्नी के कुछ लोगों से अवैध संबंध है। इसलिए पूरी वारदात अंजाम दिया। गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस की गिरफ्त में खड़ा यह है राजू। राजू दुबई में एक बड़े होटल में नौकरी करता है। और साल में दो बार घर आता है।इस बार जब वह घर आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध कुछ युवकों से चल रहे हैं। बस इसी बात पर वह आग बबूला हो गया। और उसने रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह दुबई भागने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद राजू आग बबूला हो गया था। उसने लोक लाज के डर से पत्नी का ही कत्ल कर दिया। लेकिन नतीजा उसे सलाखों के पीछे लेकर ज़रूर जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ